• Welcome
    Tiranga Vandan Manch
  • ये बात हवाओ को बताये रखना,
    रौशनी होगी चिरागो को जलाये रखना,
    लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की…
    ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना…!!

तिरंगा प्रेमियों का सम्मान करेगा हमारा तिरंगा वंदन मंच इसी विषय पे चर्चा हेतु आप सब सादर आमंत्रित है🙏🏻 शनिवार 14 अप्रेल शाम 4 बजे मीरा लॉज एम जी रोड़ रायपुर छग देशभक्तों को समर्पित देशप्रेमियों की संस्था तिरंगा वंदन मंच
एक परिचय

तिरंगा वंदन मंच

7 अक्टूबर 2012 में ‘गाँधी दर्शन‘ कार्यक्रम कराकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके तिरंगा वंदन मंच के सयोंजक मुकेश शाह ने 5 सितंबर 2012 को एक संकल्प लिया था की वे आजीवन अपने शर्ट में अपने देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे झण्डे का बैच लगाएंगे l इसी के साथ उन्होंने प्रण लिया कि वे और लोगो को भी तिरंगे झण्डे का सम्मान करने के उद्देश्य से बैच लगाने की अपील करेंगे l इसका सार्थक परिणाम धीरे – धीरे आने लगा और तिरंगे झण्डे के प्रति लोगो की दबी सम्मान की भावनाए सामने आने लगी और मित्रों - परिचितों ने भी तिरंगा बैच रोज लगाना शुरू कर दिया ....
संस्था का नाम : तिरंगा वंदन मंच
कार्यालय :- छत्रपति शिवाजी स्कूल परिसर, दानीपारा, पुरानी बस्ती, रायपुर (छत्तीसगढ़)
सयोंजक :- मुकेश शाह, रायपुर (छत्तीसगढ़)

फोन नंबर : 098261-67631
मेल आई डी : tirangavandan@gmail.com
फेसबुक पेज : www.facebook.com/tirangavandan

तिरंगा वंदन मंच में
आप सभी को स्वागत हैं ।

Latest News

From our Tiranga Vandan

news
छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा

प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन द्वारा भी आज छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा अनुपम गार्डन से निकाली गई। इस शोभायात्रा में भी तिरंगा वंदन मंच की अपील पर धार्मिक ध्वजा के साथ पूरी गरिमा और शान के साथ पूरे रास्ते तिरंगा झंडा भी लहराया गया।

news
रोमांचक एवं अविस्मरणीय क्षण

बाघा बॉर्डर 21 मई 2018, तिरंगा वंदन मंच की टीम ने, संस्था के संयोजक श्री मुकेश शाह के नेतृत्व में, बाघा बॉर्डर में, 10 हज़ार तिरंगे बैच निशुल्क बाँटे, एवम रायपुर छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया| लोगो से इसे जीवन पर्यंत लगाने का आग्रह किया |

tirangavandan
जलियावाला बाग

जलियावाला बाग में शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पण ...

“ सूर्य विश्व में हर किसी देश पर उज्ज्वल हो कर गुजरता है परन्तु उस समय ऐसा कोई देश नहीं होगा जो भारत देश के समान इतना स्वतंत्र, इतना खुशहाल, इतना प्यारा हो। ”
भगत सिंह
" एक सफल क्रांति के लिए सिर्फ असंतोष का होना ही काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए न्याय, राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों में गहरी आस्था का होना भी बहुत आवश्यक है। "
Thank you
डॉ. भीम राव अम्बेडकर
" दूसरों को खुद से आगे बढ़ते हुए मत देखो। प्रतिदिन अपने खुद के कीर्तिमान तोड़ो, क्योंकि सफलता आपकी अपने आप से एक लड़ाई है। "
I like your themes
चन्द्र शेखर आजाद

यदि आप तिरंगा वंदन में शामिल होने के इच्छुक हैं, तो कृपया तिरंगा वंदन फॉर्म भरें, या हमें सीधे ईमेल करें »